ताज़ा ख़बरदेश

आर्म्स एक्ट केस: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को झटका, कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद एक बार फिर चर्चा में आए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, पंजाब आर्म्स एक्ट के एक पुराने मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मालूम हो कि दिल्ली पुलिस साउथ रेंज स्पेशल सेल ने बिश्नोई की चार दिन की हिरासत मांगी थी।

खबरों की मानें तो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कोर्ट को बताया कि आर्म्स एक्ट के केस में पूछताछ के चलते तीन नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश करनी है। ऐसे में सुरक्षा वजहों से वे विश्नोई को पंजाब नहीं लेकर जा रहे हैं। वो जो पंजाब से संबंधित जानकारी दे रहा है वही पंजाब पुलिस से साझा करके जांच करवाई जा रही है।

मालूम हो कि लॉरेंस को दिल्ली के नरेला थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि बिश्नोई ने दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली, जिसमें पंजाब पुलिस को उनकी हिरासत दिए जाने की स्थिति में सुरक्षा की मांग की गई थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button