ताज़ा ख़बरदेश

गोवा में बोले अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस-बीजेपी राज में हुआ भ्रष्टाचार, दोनों पार्टियों के समर्थकों से AAP को वोट देने की अपील की

गोवा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही सभी दल लोगों को लुभाने की पुरजोर कोशिशों में जुटे हुए हैं. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी कड़ी में गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि ये प्रेस कॉन्फ्रेंस गोवा में बीजेपी और कांग्रेससमर्थकों के लिए मेरा एक जरूरी संदेश है. केजरीवाल ने कहा कि वह दोनों पार्टियों के समर्थकों से अपील करते हैं कि एक बार वे AAP को वोट करें.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं बीजेपी के समर्थकों को कहना चाहता हूं कि 15 साल में बीजेपी शासन में आपको क्या मिला? 15 साल में सिर्फ घोटाला हुआ, बीजेपी के मंत्रियों के घोटाला करने के आरोप हैं. बीजेपी ने कांग्रेस सुरक्षा दी. माइनिंग के मामले में कुछ नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि अगर आप इसको पांच साल और दे भी दिए तो कोई फायदा नहीं है. इनके पास विजन नहीं है. आपसे हम अपील करते हैं कि आप हमें एक मौका दें. आप लोगों को भी बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

पांच साल में होगा 10 लाख रुपये का फायदा

केजरीवाल ने आगे कहा, कांग्रेस के समर्थकों से भी मैं यही कहना चाहूंगा कि आपने कांग्रेस को 25 साल दिए. उसमें सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ. कांग्रेस ने बीजेपी को प्रोटेक्ट किया. हमें एक मौका दें, हम बिजली फ्री देंगे तो वो आपको भी मिलेगा. AAP संयोजक ने आगे कहा, मेरी सभी दलों के समर्थकों से अपील है कि वोट बांटने ना दें. आम आदमी पार्टी को एक बार मौका दें. मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सभी वोटरों को 5 साल में 10 लाख रुपये का फायदा होगा.

बीजेपी पर बोला हमला

वादा पूरा नहीं होने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर केजरीवाल ने कहा, हमने अपने हाथ काटकर जनता को ताकत दी है. अगर कोई वायदा पूरा नहीं करता है तो वोटर एफिडेविट को चैलेंज कर सकते हैं. अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी ये नहीं कह रही है कि उसके एंटी वोट बंट रहे हैं. वह ये कह रही है कि अगर हमारे आठ विधायक आ गए तो भी हम सरकार बना लेंगे. वो विधायक खरीद लेंगे. इससे ज्यादा बेशर्मी वाली बात क्या हो सकती है?

गोवा में रोजगार में भी हुआ घोटाला

AAP संयोजक ने कहा, हमने जो जो चीजें दिल्ली में करके दिखाई हैं, वहीं गोवा में करके दिखाएंगे. लेकिन बीजेपी कहती है कि हम स्कूलों को अच्छा नहीं कर सकते हैं. लेकिन हम करके दिखाएंगे. कोई भी जीते वो बीजेपी में जाते हैं ये बंद करना होगा. इसे बदलना होगा. उन्होंने कहा कि रोजगार में भी घोटाला हुआ. ये कैसे संभव है कि सारी की सारी नौकरियां दो ही विधानसभाओं में चली जाएं. हम निजी सेक्टर में भी 80 फीसदी नौकरियां गोवा के लोगों के लिए पक्का करेंगे.

फ्लैट खरीदने वाले बयान पर कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए केजरीवाल ने कहा, कांग्रेस का दिमाग थोड़ा खिसक गया है. दरअसल, एक रिपोर्टर ने सवाल पूछा था कि कांग्रेस कह रही है कि आप सरकार बनाने नहीं, फ्लैट खरीदने आई है. केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियों में चीजें दिल्ली से चलती है, लेकिन हमारी पार्टी में गोवा के लोग ही चलाते हैं, जब काम होता है तो मैं गोवा आता हूं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button