देशबड़ी खबर

असदुद्दीन ओवैसी का दावा, आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देना एक ‘गलत निर्णय’

हैदराबाद। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को दावा किया कि वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न सम्मान देना एक ‘गलत निर्णय’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए आडवाणी की ‘रथ यात्रा‘, जहां-जहां गई थी, वहां दंगे हुए थे।

ओवैसी ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए दंगों में हुई मौतों की संख्या से जुड़े कथित आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘‘जहां-जहां लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा गई, वहां-वहां हिंदू-मुस्लिम दंगा हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि नरेन्द्र मोदी की सरकार उन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दे रही है।’’

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान आडवाणी ने देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार एम.ए. जिन्ना की प्रशंसा की थी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो पुरस्कार दिया गया, हमें लगता है कि यह पुरस्कार का अपमान है।’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘बाबरी मस्जिद की शहादत उनकी (आडवाणी) मौजूदगी में हुई थी। जब वह गृह मंत्री थे, तब 2002 के दंगे हुए थे। हम इसे (भारत रत्न देना) गलत फैसला मानते हैं।’’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button