देश

आयुष्मान भारत योजना गरीब वर्ग के लिए संजीवनीः डॉ. मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब वर्ग के लिए संजीवनी बन कर उभरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री के आठ साल पूरे होने के मौके पर ट्वीट करके कहा कि इस योजना से लोग 5 लाख तक का इलाज मुफ्त करवा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 करोड़ से अधिक परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा कवरेज करने वाली इस योजना के तहत अबतक 3.26 करोड़ लोगों को 37,745 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज दिया जा चुका है। 18 करोड़ लाभार्थियों को ई-कार्ड जारी किए जा चुके हैं । इसके तहत 26 हजार से अधिक अस्पतालों को पैनलबद्ध किया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button