देश

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग बीएसएफ जवानों ने खोजी

  • अब तक सीमा पर 10 सुरंगें बनाकर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की हुई कोशिश

जम्मू। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से खोदी गई सुरंग को बीएसएफ के सतर्क जवानों ने खोज निकाला है। जम्मू के सुंजवां में दो आत्मघाती आतंकियों के मारे जाने के बाद से जारी अभियान के दौरान सतर्क बीएसएफ के जवानों ने बुधवार शाम सांबा के चक्क फकीरा की अग्रिम चौकी के समीप खोदी गई एक सुरंग को खोज निकाला। इस सुरंग को घास से छिपाया गया था। जम्मू संभाग में पिछले नौ वर्षों के दौरान अब तक सीमा पर 10 सुरंगें बनाकर आतंकियों की घुसपैठ करवाने की कोशिश की गई है।

बीएसएफ के डीआईजी एसपीएस संधु का कहना है कि फिलहाल प्राथमिक जांच के दौरान ऐसा प्रतीत होता है कि यह एक सुरंग है जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटी है। उन्होंने कहा कि अंधेरे के कारण सही तरीके से इसकी जांच नहीं की जा सकती है। ऐसे में अब गुरुवार सुबह ही सुरंग की जांच की जाएगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button