देश

किसान नेता राकेश टिकैत पर हमला, स्याही फेंकी गई

बेंगलुरु। किसान नेता राकेश टिकैत पर सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हमला किया गया और उनपर स्याही फेंकी गई। इस घटना के बाद पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। हमले के समय टिकैत बेंगलुरु के प्रेस क्लब के गांधी भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उनपर हमला हुआ और उनपर काली स्याही फेंकी गई।

घटना से जुड़ी वीडियो में स्पष्ट दिखाई देता है कि एक व्यक्ति पहले राकेश टिकैत के नजदीक आकर उन पर माइक से हमला करता है। कुछ लोगों द्वारा उसे हटाए जाने के बाद एक दूसरा व्यक्ति आकर उनके चेहरे पर स्याही फेंकता है। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई। घटना के बाद राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने कार्यक्रम में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे। स्थानीय पुलिस ने कोई सुरक्षा नहीं दी थी। यह सब सरकार की मिलीभगत से हुआ है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button