ताज़ा ख़बरदेश

केजरीवाल के घर पर हमला, तोड़फोड़; सीसीटीवी कैमरे और बैरिकेड तोड़े; सिसोदिया का आरोप-भाजपा के गुंडों ने की तोड़फोड़

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमले की खबर सामने आई है। ये दावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं। गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए हैं। सिसोदिया ने आरोप लगाया, ”बीजेपी के गुंडों ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की”। इतना ही नहीं उन्होंने कहा, ”बीजेपी की पुलिस उन्हें रोकने की जगह दरवाजे तक लेकर आई।”

इस मामले पर राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है। पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े। पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए।

दिल्ली नॉर्थ डीसीपी ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया, सीसीटीवी पर भी हमला किया, सीएम आवास के बाहर रंग भी फेंका गया। हमने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। भीड़ को तितर बितर करने किया गया है। अभी पूरी तरह से शांति है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button