ताज़ा ख़बरदेश

किरीट सोमैया की पत्नी ने संजय राउत पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि दावा ठोंका

मुंबई। भाजपा सांसद किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत के विरुद्ध 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दाखिल किया है। इससे संजय राउत की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
किरीट सोमैया ने बताया कि मुंबई नगर निगम क्षेत्र के मीरा भाईंदर में युवक प्रतिष्ठान की ओर से शौचालयों का निर्माण कराया गया था जिसमें शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्य सभा सदस्य संजय राऊत ने 100 करोड़ से अधिक के घोटाला का आरोप लगाया था। सोमैया का कहना है कि इस शौचालय निर्माण का बजट ही 100 करोड़ रुपये नहीं था, फिर पूरे काम में 100 करोड़ रुपये का घोटाला किस तरह हो सकता है।
किरीट सोमैया ने बताया कि युवक प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों में उनकी पत्नी मेधा सोमैया भी शामिल हैं। इसी वजह से संजय राऊत के आरोप के बाद उन्होंने भाईंदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद शिवड़ी सेशन कोर्ट में भी संजय राऊत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आज संजय राऊत के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट ने अभी तय नहीं की है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button