ताज़ा ख़बरदेश

प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत : भागवत

  • सरसंघचालक ने सिविल सेवा प्रतिभागी कन्या छात्रावास का किया शिलान्यास

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने शनिवार को यहां धीरपुर में सिविल सेवा प्रतिभागी कन्या छात्रावास के प्रस्तावित भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। कन्या छात्रावास का यह नया भवन ‘संकल्प ग्लोब कैपिटल भवन’ के नाम से जाना जाएगा। डॉ. भागवत ने प्रशासनिक सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत बताते हुए कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में बेटियों की भागीदारी बढ़नी चाहिए और संकल्प का नया कन्या छात्रावास इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. भागवत ने कहा कि संकल्प संस्था द्वारा प्रशासनिक सेवाओं के लिए युवाओं को तैयार करने का राष्ट्रीय कार्य किया जा रहा है। यह देश की प्रशासनिक व्यवस्था में मूल्यों को स्थापित करने में अत्यंत उपयोगी है।

भवन का नक्शा पूरी तरह तैयार है और पास करवाया जा चुका है। छात्रावास में बेसमेंट और स्टिल्ट सहित कुल 6 फ्लोर होंगे। तीन फ्लोर पर विद्यार्थियों के रहने के लिए कुल 36 कमरों के अलावा कोचिंग, भोजन हॉल, अध्ययन कक्ष, लाइब्रेरी, सेमिनार हॉल, पार्किंग, लिफ्ट आदि की सुविधाएं होंगी। भवन का निर्माण पूर्ण रूप से दानदाताओं के सहयोग से होगा। महिला सशक्तीकरण की दिशा में संकल्प का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध होगा और इसके दूरगामी परिणाम होंगे, ऐसा हमारा विश्वास है। तेज बारिश के बावजूद इस शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए उत्साहित जनसमूह पंडाल में उपस्थित था। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button