देशबड़ी खबर

प्राचीन शहरों के नाम बदलकर उनके वास्तविक नाम रखे जाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर भारत के प्राचीन शहरों के नाम दोबारा उनके वास्तविक नाम पर रखे जाने की मांग की गई है। याचिका बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय ने दायर की है।

याचिका में सूचना के अधिकार के तहत मांग की गई है कि भारत में मध्यकाल में जिन शहरों के नाम विदेशी आक्रांताओं के नाम पर रखे गए, उनके पूर्व के प्राचीन नाम खोजे जाएं। याचिका में रीनेमिंग कमीशन बनाने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि रीनेमिंग कमीशन पुराने ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों के उन वास्तविक नाम खोजे जिन्हें विदेशी आक्रांताओं के नाम पर रखे गए हैं।

याचिका में संविधान की धारा 19 का हवाला देते हुए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को उन नामों को खोजने की मांग की गई है। याचिका में बेगूसराय, बिहार शरीफ, दरभंगा, हाजीपुर, जमालपुर, अहमदाबाद, होशंगाबाद, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, फरीदाबाद, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मुजफ्फरपुर जैसी जगहों का हवाला दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button