देशबड़ी खबर

कुलगाम में ग्रेनेड हमला, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कुलगाम जिला के कैमोह इलाके में अज्ञात आतंकवादियों द्वारा किए गए ग्रेनेड हमले में प्रदेश पुलिस का एक जवान शहीद हो गया।प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आतंकवादियों ने कल रात कैमोह इलाके में पुलिस दल पर एक हथगोला फेंका, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया।

उन्हें इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।शहीद सिपाही की पहचान जम्मू संभाग के पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “कल रात कैमोह कुलगाम में ग्रेनेड फेंके जाने की सूचना मिली थी। इस आतंकवादी घटना में पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान नामक पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जीएमसी अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।”

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button