ताज़ा ख़बरदेश

पृथ्वीराज: गृह मंत्री अमित शाह स्पेशल स्क्रीनिंग पर देखेंगे अक्षय कुमार की फिल्म

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक जून को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘‘पृथ्वीराज’’ देखेंगे। यह जानकारी फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने मंगलवार को दी। फिल्म में महान योद्धा राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन को दर्शाया गया है। पृथ्वीराज का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है। द्विवेदी के अनुसार, गृह मंत्री तीन जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने से दो दिन पहले फिल्म देखेंगे।

फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, ‘‘यह हमारे लिए सम्मान की बात है कि हमारे देश के माननीय गृह मंत्री, श्री अमित शाह जी, भारतमाता के सबसे बहादुर सपूतों में से एक सम्राट पृथ्वीराज चौहान के गौरवशाली जीवन पर महाकाव्य गाथा का गवाह बनने जा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।’’ हालांकि बयान में यह नहीं बताया गया कि फिल्म की स्क्रीनिंग कहां होगी। द्विवेदी को 1991 में टेलीविजन धारावाहिक ‘‘चाणक्य’’ और विभाजन पर आधारित 2003 की फिल्म ‘‘पिंजर’’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button