ताज़ा ख़बरदेश

सिद्धू मूसेवाला केस: भारी सुरक्षा के बीच लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाया गया, कोर्ट में होगी पेशी

चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से कड़ी सुरक्षा के साथ पंजाब पुलिस बदमाश लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बुधवार तड़के पंजाब पहुंची, जहां उससे गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में पूछताछ की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई को मानसा की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड प्रदान की थी।

पंजाब पुलिस ने मामले में लॉरेंस बिश्नोई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया था, जिसके बाद अदालत ने आदेश पारित किया। दिल्ली से बुधवार तड़के मानसा लाने के बाद बिश्नाई को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे सात दिन की पंजाब पुलिस की हिरासत में भेज दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस का एक दल उसे लेकर पंजाब के एक शहर खरड़ जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जायेगी। गौरतलब है कि गायक मूसेवाला की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई को अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले, पंजाब पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या एक अंतर-गिरोह प्रतिद्वंद्विता का मामला है और इसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button