ताज़ा ख़बरदेश

सुन्नी उलेमा परिषद ने कहा- हमारा अज़ान 2-3 मिनट में पूरा हो जाता है, 24 घंटे के अखंड पाठ पर कुछ नहीं कहते

देश में लाउडस्पीकर के जरिए अजान को लेकर मुद्दा गर्म है। कर्नाटक में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर चेतावनी के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। कई हिंदू संगठन खुलकर लाउडस्पीकर के जरिए आज़ान के खिलाफ बोल रहे हैं।

मुद्दा महाराष्ट्र से शुरू हुआ था जहां राज ठाकरे ने यह कहा था कि अगर अजान लाउडस्पीकर पर बजेगा तो वह सामने से हनुमान चालीसा लाउडस्पीकर पर बजाएंगे। यह मामला फिलहाल तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सुन्नी उलेमा परिषद का भी बयान सामने आया है। सुन्नी उलेमा परिषद के महासचिव हाजी मोहम्मद सालीस ने कहा कि अजान तो दो-तीन मिनट में पूरी हो जाती है, उन्हें इससे भी समस्या है जबकि वे 24 घंटे अखंड पाठ से होने वाले ध्वनि प्रदूषण को नहीं देख रहे।

अपने बयान में हाजी मोहम्मद सालीस ने कहा कि कुछ हिंदू ताकतें देश को नफरत की ओर धकेल रही हैं, जो जायज नहीं है। हमारा अज़ान 2-3 मिनट में पूरा हो जाता है, उन्हें भी इससे दिक्कत है। वे अपने 24 घंटे के अखंड पाठ में (शोर) प्रदूषण नहीं देखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि माहौल ऐसा है कि अगर हम सिर पर टोपी पहनते हैं, दाढ़ी रखते हैं, या हिजाब पहनते हैं तो समस्या है, मॉब लिंचिंग हो रही है। हम जो खाते हैं उस पर भी उनकी नजर होती है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button