देश

श्रीनगर के रैनावारी इलाके में मुठभेड़, दो आतंकी मारे गए

श्रीनगर। श्रीनगर के डाउन-टाउन के रैनावारी इलाके में मंगलवार देररात बाद हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। मौके से हथियार आदि बरामद हुए हैं। मारे गए एक आतंकी की पहचान रईस अहमद भट पुत्र अब्दुल हमीद भट निवासी शाहबाद वीरी बिजबेहाड़ा के रूप में की गई है। रईस अहमद भट पहले पत्रकार था। वह अगस्त 2021 में आतंकी संगठन में शामिल होने से पहले घाटी के ऑनलाइन पोर्टल वैलीन्यूज सर्विस का मुख्य संपादक था।

पुलिस के अनुसार रईस पिछले साल अगस्त में अचानक से लापता हो गया था। इसके बाद रईस आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा में शामिल हो गया। मारे गए दूसरे आतंकी की पहचान हिलाल अहमद राह उर्फ शब्बू पुत्र सफीर अहमद राह निवासी बिजबेहाड़ा के तौर पर हुई है। वह भी पिछले साल अक्टूबर में घर से लापता होकर लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन में शामिल हो गया था। सुरक्षाबलों ने इलाके में अन्य आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते तलाशी अभियान बुधवार को भी जारी रखा हुआ है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button