ताज़ा ख़बरदेश

सोलन : टिम्बर ट्रेल होटल के रोपवे में आई तकनीकी खराबी, 11 लोग फंसे

सोलन। जिले के परवाणू में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित टिम्बर ट्रेल होटल की रोपवे ट्रॉली में सोमवार दोपहर अचानक खराबी आने से 11 लोग फंस गए जिनमें से दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। टिम्बर ट्रेल होटल की रोपवे ट्रॉली सोमवार को दोपहर करीब 1:45 बजे 11 लोगों को लेकर नीचे आ रही थी लेकिन तकनीकी खराबी से ट्रॉली रास्ते में ही फंस गई। इसके बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन व पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू करके दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है।

ट्रॉली में कितने पुरुष, महिलाएं व बच्चे मौजूद हैं, इस बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि बचाव दल ने 2 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है जबकि अन्य लोगों को भी निकालने का कार्य जारी है और इन्हें भी जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button