ताज़ा ख़बरदेश

दिल्ली में BJP के 7 सांसदों ने LG को लिखा पत्र, AAP के आरोपों की जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली। दिल्ली के सभी भाजपा सांसदों ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मांग की है कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा भाजपा पर उनके विधायकों की खरीद फरोख्त के लगाए गए आरोपों की जांच कराएं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी और हंसराज हंस ने बुधवार को भाजपा ऑफिस में प्रेस वार्ता कर यह बात कही। सभी सांसदों ने इस संबंध में उपराज्यापाल विनय सक्सेना को चिट्ठी भी लिखी है।

मनोज तिवारी ने कहा, ‘दिल्ली में लोकतंत्र की जड़ों पर बहुत बड़ी चोट पहुंच रही है। दिल्ली में एक पर एक बड़े घोटाले हो रहे हैं। वही महाठग अरविंद केजरीवाल गैंग दिल्ली की जनता के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी दिल्ली के सांसदों ने शराब घोटाले पर केजरीवाल से बार-बार सवाल किए, लेकिन उसका जवाब देने के बजाय उनकी सरकार के कई चुनिंदा लोगों ने झूठे आरोप लगाए जो सबके लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि जो इन्होंने भाजपा पर आरोप लगाएं है कि उन्हें भाजपा ने पार्टी तोड़ने का ऑफर दिया था। जिनको जिनको कॉल आया है, उनकी जांच होनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और शराब का शराब हो। यह लोग शराब घोटाले को लेकर हमेशा अटेंशन बदलते गए। इस मामले की फॉरेंसिक जांच होनी चाहिए और मनीष सिसोदिया वह फोन नंबर बताएं जिस पर उन्हें फोन आया था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल गैंग पहले कहती है कि ये शराब का बहुत अच्छा रेवेन्यू मॉडल है। जब जांच शुरू होती है तो वापस ले लेते हैं। जब जांच में सीबीआई आगे बढ़ती है तो कहते हैं कि ये एलजी दोषी हैं, फिर बोलते हैं कि मनीष सिसोदिया को खरीदने की बात हो रही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button