ताज़ा ख़बरविदेश

कैलिफोर्निया के Yolo County में भीषण विस्फोट, 15,000 फीट तक उठा आग और धुएं का गुबार

कैलिफोर्निया: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित योलो काउंटी के फायरवर्क्स वेयरहाउस में जबरदस्त विस्फोट हुआ है। विस्फोट की भयावहता टीवी कैमरे पर कैद हुई है। घटना मंगलवार को उत्तरी कैलिफोर्निया के योलो काउंटी (एस्पार्टो) में स्थानीय समय के अनुसार दोपहर लगभग 2 बजे हुई। विस्फोट के बाद आसपास के इलाके को तत्काल खाली कराया जाने लगा। लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

15 हजार फीट उठी आग की लपटें

यह भीषण विस्फोट योलो काउंटी के ग्रामीण इलाके एस्पार्टो के पास स्थित एक व्यावसायिक आतिशबाज़ी गोदाम में हुआ, जिसके तुरंत बाद विशाल आग लग गई। इसके बाद आग और धुएं का गुबार आसमान में करीब 15,000 फीट तक फैल गया। यह दृश्य दूर-दराज़ के इलाकों में भी टीवी कैमरों में कैद हुआ।

दूर तक सुनी गई विस्फोट की आवाज

विस्फोट इतना अधिक भयानक था कि इसकी आवाज़ दूर तक सुनी गई। स्थानीय लोगों ने सबसे पहले “बू! बूम!” जैसी तेज आवाज़ सुनी, जिसे बाद में गुबार और बार-बार धमाके होने के बाद लोग समझ पाए। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट, Cal Fire, एस्पार्टो, मैडिसन और विंटर्स की एजेंसियों ने जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया । विस्फोट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

78 एकड़ में फैली आग

आग ने आसपास की झाड़ियों को तेजी से पकड़ लिया। इससे वह करीब 78 एकड़ में फैल गई। इस आग को “Oakdale Fire” का नाम दिया गया। फायर ब्रिगेड ने सतर्कता बरतते हुए आग की गति को सीमित कर दिया।  तुरंत आसपास का क्षेत्र खाली कराया गया और जनता से उधर नहीं जाने की अपील की गयी। सभी कीमती संपत्तियां आग-धुएं से बचाए जाने का दावा किया गया। अब तक किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं आई।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button