ताज़ा ख़बरदेश

आबकारी घोटाले में नया स्टिंग आने के बाद ‘आप’ की पोल खुली : भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार के कथित आबकारी घोटाले में गुरुवार को एक और नया स्टिंग जारी करते हुए दावा किया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति घोटाले में आरोपी नंबर 9 अमित अरोड़ा है। पार्टी ने कहा कि इस स्टिंग के सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) की कलई खुल गई है।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने यहां एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जो घोटाले का स्टिंग सामने आया है। उसमें घोटाले के आरोपी नंबर-9 अमित अरोड़ा ने पूरी पोल खोल दी है। किस-किस से कितना पैसा लिया गया। किस प्रकार से घोटाले हुए, सारी चीजें उजागर हो गई हैं। पूरी की पूरी पॉलिसी घोटाले के लिए ही तैयार की गई। अमित अरोड़ा बता रहा है कि कमीशन सरकार ने तय किया। यही नहीं, शराब घोटाले के पैसे को गोवा और पंजाब के चुनावों में उपयोग किया गया।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि स्टिंग में अरोड़ा कह रहा है कि 5-5 करोड़ रुपए तक की फीस मिनिमम निर्धारित की गई। 5 करोड़ इसलिए रखा गया कि छोटा-मोटा प्लेयर आने न पाए ।

त्रिवेदी ने कहा कि जबकि यह पॉलिसी इस आधार पर बनाई जाती है कि छोटे-छोटे व्यापारियों को भी काम करने का मौका मिले। यह पॉलिसी अन्य राज्यों में इस तरह लाई जाती है कि छोटे व्यापारियों को भी मौका मिले और प्रतिस्पर्धा हो। उन्होंने कहा कि जिस तरह से स्टिंग में बातें कही गई हैं उससे स्पष्ट है कि केजरीवाल सरकार की एक ही नीति है हर रस्म निभाएंगे भ्रष्टाचार की रीति।

उल्लेखनीय है कि गत 5 सितंबर को भी एक स्टिंग जारी किया था। उसमें दावा किया गया था कि सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए केस में आरोपी नंबर 13 सनी मारवाह के पिता कुलविंदर मारवाह ने खुफिया कैमरे पर केजरीवाल सरकार की ओर से कमीशन लिए जाने की बात कही है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button