ताज़ा ख़बरदेश

अरविंद केजरीवाल ने कहा- बीजेपी-कांग्रेस बहुत हुआ अब AAP को दें मौका, पांच साल में राज्य को कर्ज मुक्त करेंगे

दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता एक बार आप को मौका दे. क्योंकि राज्य का विकास आप कर सकती है. राज्य के सरकारी स्कूलों को बेहतर करेंगे और बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे. राज्य में विकास योजनाएं शुरू की जाएंगी और इसका लाभ बीजेपी और कांग्रेस के वोटर्स को भी मिलेगा. वहीं राज्य में सीएम फेस कर्नल (रिटायर) अजय कोठियाल ने कहा कि पार्टी राज्य की राजधानी गैरसैंण को शिफ्ट करने की योजना पर काम कर रही है. केजरीवाल ने कहा कि एमएसपी पर जब तक केन्द्र सरकार गारंटी नहीं देती है तब तक हम कोशिश करेंगे कि एमएसपी राज्य सरकार दे.

केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड से पलायन हो रहा है. क्योंकि राज्य में स्कूल नहीं है और ना ही स्वास्थ्य सेवाए हैं. आप दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर कर चुकी है. इसी प्रयोग को राज्य में भी लागू किया जाएगा. दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मोहल्ला क्लीनिक शुरू की जाएंगे. उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार है और भाई-भतीजावाद खत्म करेंगे. इसके साथ ही राज्य में एक लाख सरकारी भर्तियां होंगी. क्योंकि जब राज्य में अस्पताल बनेंगे और स्कूल बनेंगे. लिहाजा यहां के बच्चों को राज्य में रोजगार मिलेगा और जो लोग राज्य से बाहर चले गए हैं. उन्हें भी राज्य में रोजगार मिलेगा.

कांग्रेस और बीजेपी के वोटर्स को भी मिलेगा लाभ

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य की जनता, कांग्रेस और बीजेपी के समर्थकों ने पिछले बीस साल में कांग्रेस और बीजेपी की सरकार बनाई है और एक बार दोनों ही दलों के वोटर्स आम आदमी पार्टी को वोट दें. राज्य में जो भी योजनाएं बनेंगी, उसका लाभ दोनों दलों के वोटर्स को भी मिलेगा. लिहाजा दोनों दलों के वोटर्स को आम आदमी पार्टी को राज्य की सत्ता पर लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए पार्टी के पास एजेंडा है और पार्टी इसी के तहत राज्य का विकास करेगी.

पंजाब में बन रही है आप की सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भी महिलाओं को 1000 रुपए देंगे और इसके लिए स्कीम बनाई जा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बन रही है और कांग्रेस पंजाब में आपस में लड रही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ही उत्तराखंड और पंजाब को बेहतर भविष्य दे सकती है.

गैरसैंण में जाएंगे बड़े विभाग

गैरसैंण के मुद्दे पर आप के सीएम फेस कर्नल कोठियाल ने कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान गैरसैंण को राजधानी बनाएगा और गैरसैंण के आसपास 30 किलोमीटर के दायरे में विकास किया जाएगा. वहां पर सभी विभागों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा. लेकिन बड़े विभागों को वहां शिफ्ट किया जाएगा और इसके लिए आप वहां पर मैपिंग कर रही है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button