खेल-खिलाड़ीताज़ा ख़बर

BCCI ने खोला खजाना, भारत को 5वीं बार U19 World Cup का चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ियों को किया मालामाल

कल तक जो नाम गुमनाम थे, वो आज के सुपर स्टार बन गए हैं. कल तक दौलत, शोहरत जिनसे दूर थी, वो अब उससे लदने लगे हैं. शुरुआत BCCI ने कर दी है. उधर, भारतीय खिलाड़ियों ने इंग्लैंड से लगान वसूल करते हुए 5वीं बार (5th Time) अंडर 19 वर्ल्ड कप (U19 World Cup) जीता और इधर भारतीय क्रिकेट की आलाकमान संस्था ने उन पर इनामों की बारिश कर दी. उन्हें पैसों में तौल दिया. नतीजा ये हुआ कि कोई जो किसी प्राइवेट नौकरी करने वाले, फौजी या फिर बॉक्सिंग करने वाले का बेटा था, वो भारतीय बोर्ड के उठाए कदम के बाद रातों रात लखपति बन गया. और, ये सब मुमकिन हो सका अंडर 19 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनकर.

भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया. इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए जेम्स रियू की 95 रन की पारी की बदौलत 44.5 ओवरों में 189 रन बनाए. जवाब में 190 रन के मिले टारगेट को 47.4 ओवर में 6 विकेट खोकर चेज कर लिया. ये भारत का 8वां फाइनल खेलते हुए 5वीं खिताबी जीत है. वहीं 2010 के बाद 5वां फाइनल खेलते हुए तीसरी खिताबी जीत.

BCCI ने U19 खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना

भारत के खिलाड़ियों के वेस्ट इंडीज में किए कमाल को BCCI ने जबर्दस्त तरीके से सराहा है. सेक्रेटरी जय शाह ने बिना देर किए उन्हें उनकी मेहनत का इनाम देने की भी घोषणा कर दी. जय शाह ने ट्वीट कर लिखा कि, “मुझे ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि अंडर वर्ल्ड कप में भारत के कमाल के प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों को 40 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ को 25-25 लाख रुपये देने का फैसला किया है.”

ये तो बस शुरुआत है

खैर, ये तो बस शुरुआत है. अभी तो भारत को अंडर 19 का चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ियों पर इनामों की बारिश राज्य सरकारों की तरफ से भी होती दिख सकती है. और फिर IPL 2022 का मेगा ऑक्शन भी तो है, जहां अब इनके चैंपियन बनने के बाद भाव भी आसमान छूते दिखेंगे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button