ताज़ा ख़बरदेश

स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने बरामद किए 2 हजार कारतूस, 6 गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गोला-बारूद की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लगभग 2000 जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। वहीं पूरे मामले में अभी तक 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कारतूस की बरामदगी दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिला इकाई ने की है। आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग में भारी मात्रा में हथियार बरामद किया है। वहीं  दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि 15 अगस्त से ठीक पहले देश की राजधानी दिल्ली में आरोपित बड़ी साजिश को अंजाम देने की ताक में थे। पुलिस की तरफ से आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले आईबी की तरफ से रिपोर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button