ताज़ा ख़बरदेश

लद्दाख में बनेगा देश का पहला नाइट स्काई सैंक्चुअरी, तीन महीने में होगा शुरू

नई दिल्ली। लद्दाख के हेनले में भारत का पहला नाइट स्काई सैंक्चुअरी स्थापित किया जाएगा। प्रस्तावित डार्क स्काई रिजर्व 3 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) की इस पहल से भारत में एस्ट्रो पर्यटन को बढ़ावा देगा। इस संबंध में शनिवार को केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने लद्दाख के उपराज्यपाल आर के माथुर से मुलाकात कर इस योजना पर चर्चा की।

डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रस्तावित डार्क स्काई रिजर्व लद्दाख के हेनले में चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के हिस्से के रूप में स्थित होगा। यह ऑप्टिकल, इन्फ्रा-रेड और गामा-रे टेलीस्कोप के लिए दुनिया के सबसे ऊंचे स्थानों में से एक होगा।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डार्क स्पेस रिजर्व लॉन्च करने के लिए हाल ही में यूटी प्रशासन, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था। उन्होंने कहा, साइट में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के हस्तक्षेप के माध्यम से स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए गतिविधियां होंगी।

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी हितधारक संयुक्त रूप से अवांछित प्रकाश प्रदूषण और रोशनी से रात के आकाश के संरक्षण की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने बताया कि हेनले परियोजना के लिए सबसे उपयुक्त है क्योंकि यह लद्दाख के ठंडे रेगिस्तानी क्षेत्र में स्थित है, पूरे साल साफ आसमान की स्थिति और शुष्क मौसम की स्थिति मौजूद है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button