ताज़ा ख़बरदेश

डॉ. मानिक साहा ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

अगरतला। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मानिक साहा ने रविवार को राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने यहां राजभवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई।

फिलहाल मानिक साहा ने अकेले शपथ ग्रहण किया है। उनके मंत्रिमंडल का विस्तार कुछ दिन बाद होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मंत्रिमंडल में कौन-कौन होगा। यह अभी साफ नहीं है।

भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब के शनिवार को पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले 69 वर्षीय डॉ. मानिक साहा को सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। राज्य में अचानक उत्पन्न हुए राजनीतिक उठापटक से जनता आश्चर्यचकित है।

मानिक साहा 2016 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए थे शामिल: वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ने के बाद मानिक साहा भाजपा में शामिल हो गए थे। 2020 में उन्हें पार्टी का प्रमुख बनाया गया। इस साल मार्च में उन्हें राज्यसभा भेजा गया। वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री बदलना किसी के गले नहीं उतर रहा है।

राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद बिप्लब देब ने कहा कि उन्होंने पूरे दिल से राज्य के लोगों की सेवा की है। देब ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। भाकपा के गढ़ त्रिपुरा में 2018 में भाजपा की जीत में उनका अहम योगदान माना जा रहा है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button