ताज़ा ख़बरदेश

‘रॉबर्ट वाड्रा को दी गई किसानों की जमीन’, भाजपा बोली- कट्टर बेईमान कौन है देश जान गया

रॉबर्ट वाड्रा को लेकर एक बार फिर से भाजपा जबरदस्त तरीके से कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा की ओर से राजस्थान सरकार पर रॉबर्ट वाड्रा को जमीन देने का आरोप लगाया गया है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि हरियाणा में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी किसानों की जमीन हड़पी गई।

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान भी किसानों की जमीन हड़पी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि 2008-13 के बीच में राजस्थान में कांग्रेस की सरकार थी, जिस दौरान 125 बीघा जमीन किसानों से हड़पी गई। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि किसानों की जमीन रॉबर्ट वाड्रा को दी गई है। उन्होंने कहा कि यह पूरा घोटाला 1000 बीघा जमीन का है और गांधी परिवार ने भ्रष्टाचार किया है।

गौरव भाटिया ने कहा कि जब भाजपा की सरकार राजस्थान में आई तब FIR दर्ज हुई। उन्होने कहा कि पुलिस और ईडी ने जांच की तब पता चला कि अशोक गहलोत सरकार ने ‘कांग्रेस परिवार’ के आदेश पर एक ऐसे व्यक्ति को जमीन दी, जो वास्तव में था ही नहीं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button