कारोबारताज़ा ख़बर

बजट में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, LIC का IPO जल्द आएगा, 60 लाख लोगों को देंगे नौकरियां

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि एयर इंडिया का विनिवेश पूरा हो चुका है। ऐसे में जल्द ही भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ आएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कई दूसरी कंपनियों के भी आईपीओ आएंगे। उन्होंने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत युवाओं के लिए 60 लाख नौकरियां पैदा करेंगे। इसके अलावा स्टार्टअप्स को भी बढ़ावा देंगे।

पेपरलैस बजट

वित्त मंत्री साल 2022-23 का बजट पेश करने के लिए लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट लेकर संसद भवन पहुंचीं। सीतारमण ने वित्त मंत्रालय के अपने कार्यालय के बाहर परंपरागत अंदाज में ब्रीफकेस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हालांकि, यह ब्रीफकेस न होकर लाल कपड़े में लिपटा टैबलेट है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button