ताज़ा ख़बरमनोरंजन

संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने के लिए आलिया भट्ट ने खुद को ऐसे किया था तैयार, एक्ट्रेस ने किया बयां

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है. आलिया ने इस किरदार को स्क्रीन पर मैजिकल बनाने के लिए काफी मेहनत की है. एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में बताया है कि उन्हें ओल्ड क्लासिक फिल्मों ने इस फिल्म पर काम करने के दौरान बहुत सहारा दिया. आलिया ने गंगूबाई की तैयारियों के लिए लेजेंड एक्ट्रेस मीना कुमारी की फिल्में खूब देखीं. दरअसल, संजय लीला भंसाली चाहते थे कि आलिया पूरी तरह से इस किरदार में ढलें, उस जमाने का जो चार्म एक एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखना चाहिए उसे लेकर संजय लील भंसाली थोड़ा सोच में थे, ऐसे में आलिया से काम करवाने के दौरान उन्होंने एक्ट्रेस को सुझाव दिया कि उन्हें मीना कुमारी की फिल्में देखनी चाहिए.

मीना कुमारी की फिल्मों के अलावा आलिया ने देखी ये फिल्में, तब जाकर बनीं गंगूबाई

आलिया ने मीना कुमारी की फिल्में के अलावा शबाना आजमी स्टारर मंडी फिल्म भी देखी. श्याम बेनेगल की फिल्म में आलिया की मॉम सोनी राजदान, अमेरिकन पीरियड ड्रामा ‘Memoirs of a Geisha’ आदि जैसी फिल्में आलिया की तैयारियों का हिस्सा रहीं. पीटीआई को दिए इंटरव्यू में आलिया ने बताया – ‘संजय लीला चाहते थे कि मैं मीना कुमारी की फिल्में देखूं. उनके एक्सप्रेशन, उनका गाना गाने का अंदाज, हालांकि मैं फिल्म में गाना गाती हुई नजर नहीं आऊंगी. लेकिन उनकी आंखो में एक मायूसी थी, लेकिन उनके चेहरे में एक चमक एक पावर थी. संजय कहते थे- उनका फेस देखो. क्या बात है. मैंने मंडी भी देखी.’

संजय लीला भंसाली ने आलिया को दिए थे इंस्ट्रक्शन्स

आलिया ने आगे बताया कि – संजय लीला भंसाली ने उन्हें इंस्ट्रक्शन दिए थे कि अच्छा खाओ और सेट पर हमेशा खुश रहो. उन्होंने बताया- ‘मेरे पास सेट पर सबसे ज्यादा खाना होता था. शूट करते वक्त मैं सारा घर का खाना लाती थी. तो वो वक्त मैंने बहुत एंजॉय किया.’ आलिया ने बताया कि वह गोविंदा की फिल्में देख देख कर बड़ी हुई हैं. हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक कलाकार के शानदार प्रदर्शन को उन्होंने देखा है, जो कि गंगूबाई में उन्हें बहुत काम आया.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button