ताज़ा ख़बरदेश

मणिपुर में आईईडी विस्फोट, पश्चिम बंगाल के श्रमिक की मौत

इंफाल (मणिपुर)। थौबल जिला के खोंगजोम पुलिस थाना अंतर्गत चापाम मायाई लेइकाई इलाके में सोमवार को तड़के सामुदायिक हॉल के अंदर एक शक्तिशाली आईईडी विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार पानी की टंकी बनाने वाली कंपनी कोया और जीसीकेसी के लिए काम करने वाले कुछ गैर-मणिपुरी श्रमिक सामुदायिक हॉल में थे, जहां पर तड़के करीब 1.14 बजे आईईडी का विस्फोट हुआ। इस घटना में पश्चिम बंगाल के खरियाताबाद निवासी पंकज महतो (21) की मौत हो गई।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिला के अरूप मंडल (30), पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के सौविक पात्रा, दक्षिण 24 परगना के अपूर्वा मंडल (25) और राजेश रमणिक (19) घायल हो गये। घायलों को फिलहाल थौबल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button