खेल-खिलाड़ीताज़ा ख़बर

IndvsNZ: इंदौर में होने वाले तीसरे ODI के लिए पहुंची टीमें, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना चुका है भारत

इंदौर। भारत और न्यूजीलैंड की टीम एक दिवसीय मैचों की जारी श्रृंखला के तीसरे और अंतिम मुकाबले के लिए रविवार को इंदौर पहुंचीं। यह मुकाबला मंगलवार (24 जनवरी) को शहर के होलकर स्टेडियम में खेला जाना है। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों टीमें रायपुर से विशेष विमान के जरिये इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचीं जहां से उन्हें बस के जरिये होटल ले जाया गया।

चश्मदीदों के मुताबिक दोनों टीमों के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए हवाई अड्डे पर कई क्रिकेट प्रेमी जमा थे। पुलिस ने वहां सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए थे। एमपीसीए अधिकारी ने बताया कि न्यूजीलैंड की टीम अभ्यास के लिए सोमवार (23 जनवरी) को दोपहर के सत्र में होलकर स्टेडियम पहुंचेगी, जबकि भारतीय टीम वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र के तहत सोमवार शाम स्टेडियम पहुंच सकती है।

गौरतलब है कि रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण ने न्यूजीलैंड के कमजोर बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था जिससे मेजबान टीम ने आठ विकेट की जीत के साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली थी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button