ताज़ा ख़बरदेश

नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही होंगे डिप्टी CM, चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा ऐलान

दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने हैं। दिल्ली की सभा 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। हरेक पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इसी क्रम में अरविंद केजरीवाल ने जंगपुरा विधानसभा से आप के उम्मीदवार और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जंगपुरा में प्रचार के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी की नई सरकार में मनीष सिसोदिया ही डिप्टी सीएम होंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनसभा में उपस्थित जनता ने साफ़ कर दिया है कि वो 5 फ़रवरी को झाड़ू का बटन दबाकर दिल्ली को बर्बाद करने की साज़िश रचने वाली बीजेपी को करारा सबक सिखाएगी और ‘शिक्षा क्रांति के जनक’ मनीष सिसोदिया जी को ही जिताएगी।

जनसभा को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस-जिस को जीरो बिजली का बिल चाहिए, वे आप को वोट दें और जिसको महंगी बिजली का बिल चाहिए वे भाजपा को वोट दें। भाजपा ने घोषणा कर दिया है कि अगर उनकी सरकार आई तो वे जीरो बिजली के बिल, बिजली पर सब्सिडी बंद कर देंगे… वे मुफ्त बिजली के खिलाफ हैं। पूरे देश में सिर्फ़ दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है, BJP की 20 राज्यों में सरकार है, एक भी राज्य में 24 घंटे बिजली नहीं मिलती। अगर गलती से कमल का बटन दबा दिया तो आपकी बिजली गुल हो जाएगी।

केजरीवाल ने कल्याणकारी योजनाओं को ‘रेवड़ी’ बताने के लिए भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा मध्यम वर्ग में अपराध बोध पैदा करने की कोशिश कर रही है, जबकि बड़े कारोबारियों को भारी छूट दी जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब भाजपा अपने दोस्तों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ करती है, तो क्या यह रेवड़ी नहीं है? दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे और मतगणना आठ फरवरी को होगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button