ताज़ा ख़बरदेश

बिहार के भ्रष्ट इंजीनियर के घर में रुपयों की खदान

बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। निगरानी टीम ने कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान घर से करीब 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिलने की संभावना है। नोटों की गिनती जारी है।

निगरानी टीम ने भ्रष्ट इंजीनियर संजय राय के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। शनिवार को उसके किशनगंज और पटना के दानापुर स्थित दो ठिकानों पर छापेमारी की गई। संजय राय किशनगंज प्रभाग में तैनात है। घर से इतनी ज्यादा मात्रा में नोट देखकर एकबार तो निगरानी टीम के अधिकारी भी चौंक गए। बरामद की गई राशि करीब 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हालांकि नोटों की पूरी गिनती होने के बाद ही सटीक राशि के बारे में पता चल पाएगा। किशनगंज में संजय राय के आवास पर निगरानी के 14 अधिकारी मौजूद हैं।

छापेमारी की यह कार्रवाई डीएसपी अरुण पासवान के नेतृत्व में की गई। कार्यपालक इंजीनियर संजय राय के कैशियर खुर्रम सुल्तान, निजी इंजीनियर ओम प्रकाश यादव के यहां भी कैश मिला है, जिसकी गिनती जारी है। डीएसपी ने बताया कि भारी मात्रा में कैश मिला है, मशीन से गिनती जारी है। अब तक 2 करोड़ से अधिक की गिनती हो चुकी है। किशनगंज शहर के रुईधासा और लाइन स्थित किराए के मकान पर एक साथ टीम ने छापेमारी की। इंजीनियर के खिलाफ कुछ दिन पहले केस दर्ज किया गया था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button