ताज़ा ख़बरदेश

कश्मीर के कई जिलों तथा जम्मू के कठुआ में एनआईए की छापेमारी

श्रीनगर। कश्मीर घाटी के कई जिलों और जम्मू संभाग के कठुआ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छापेमारी की है। छापेमारी की कार्रवाई चल रही है और विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है। जानकारी मिली है कि एनआईए अधिकारियों की टीमों ने एक नए मामले में पुलिस तथा सीआरपीएफ के साथ मिलकर कश्मीर घाटी के बारामूला, अनंतनाग, बांदीपोरा, सोपोर, पुलवामा और श्रीनगर में कई जगहों पर शुक्रवार दोपहर से छापेमारी शुरू की, जो कि खबर मिले जाने तक जारी है। इसके अलावा जम्मू के कठुआ इलाके में भी एनआईए की छापेमारी की खबर है।

एनआईए ने कठुआ के हीरानगर सेक्टर से एक युवक को हनीट्रैप मामले में पकड़ा गया है। एनआईए की तरफ से फिलहाल इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नही की गई है। छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले बुधवार को घाटी में आतंकी गतिविधियों और लक्षित हत्याओं के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने घाटी में 11 स्थानों पर छापा मारा था। इस दौरान एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया था और डिजीटल सबूत व आपत्तिजनक सामग्री व दस्तावेज भी बरामद किए गए थे।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button