ताज़ा ख़बरदेश

राहुल गांधी ने जारी की प्रधानमंत्री की डेली टू-डू लिस्ट, साधा निशाना

पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। इतना ही नहीं राहुल ने युवाओं को रोजगार, निजीकरण और किसानों के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। राहुल ने ट्वीट कर पीएम मोदी की डेली टू-डू लिस्ट शेयर की है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ”प्रधानमंत्री की डेली टू-डू लिस्ट, 1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं,  2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, 3. युवा को रोजगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, 4.आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं और 5.किसानों को और लाचार कैसे करूं। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने हैशटैग कर रोजसुबहकीबात भी लिखा है।

बता दें कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले 9 दिन में बुधवार को 8वीं बार पेट्रोल डीजल के दामों में इजाफा किया गया। चौंकाने वाली बात ये है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन के दामों में 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ अब पेट्रोल 101 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button