ताज़ा ख़बरदेश

रेलवे ने यूपी-बिहार से लेकर पंजाब तक करीब 400 ट्रेनें रद्द कीं, यात्रा करने से पहले चेक कर लें लिस्ट

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे से यात्रा करने जा रहे हैं तो एक बार उन ट्रेनों की लिस्ट पर जरूर नजर डाल लें, जिन्हें रेलवे ने कैंसल कर दिया है। दरअसल कई बार तकनीकी खामियों और यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए रेलवे कई ट्रेनों को रद्द कर देता है और कई को डायवर्ट करता है। आज (5 फरवरी, 2023) भी रेलवे ने सुबह करीब 7 बजे तक जो अपडेट दिया है, उसके मुताबिक 395 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इन ट्रेनों के बारे में रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाकर जानकारी ली जा सकती है।

रेलवे ने जिन 395 ट्रेनों को रद्द किया है, उसमें 357 ट्रेनें पूरी तरह कैंसिल की गई हैं और 38 ट्रेनों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है।  19 ट्रेनों के रूट्स डायवर्ट किए गए हैं, जबकि रेलवे ने 35 ट्रेनों को रीशेड्यूल भी किया है। इन ट्रेनों में दिल्ली, बिहार, यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों की ट्रेनें शामिल हैं। यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके भी जानकारी पा सकते हैं।

कैसे चेक करें अपनी ट्रेन का स्टेटस?

  1. सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  2. अब कैप्‍चा भरें और Exceptional Trains ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. यहां रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों का ऑप्‍शन दिखेगा।
  4. इन पर क्लिक करके आप रद्द, री-शेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
  5. Train Exceptional info पर क्लिक करके आप ट्रेन के नाम या नंबर से उसका स्‍टेटस चेक कर सकते हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button