ताज़ा ख़बरदेश

कोविड के बाद फंगल इन्फेक्शन से जूझ रही हैं सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी करीब दो हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट किया था और विशेषज्ञों के सलाह पर घर से ही इलाज करा रही थी लेकिन पिछले सप्ताह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस महासचिव व मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को एक बयान जारी कहा कि सोनिया गांधी इस समय पोस्ट कोविड इफेक्ट के साथ-साथ फंगल इन्फेक्शन से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना होने के बाद अचानक उनकी नाक से खून आया था, जिसके बाद उन्हें 12 जून को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जयराम रमेश ने कहा कि इस समय उन्हें पोस्ट कोविड इफेक्ट के साथ-साथ सांस नली के निचले हिस्से में फंगल इन्फेक्शन का भी पता चला है। कांग्रेस अध्यक्ष फिलहाल अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उल्लेखनीय है कि इस महीने की शुरुआत में सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गईं थीं। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट किया था लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button