ताज़ा ख़बरदेश

जम्मू-कश्मीर: बारामूला के सोपोर से लश्कर के दो आतंकी गिरफ्तार

बारामूला। बारामूला जिले के सोपोर इलाके से सुरक्षाबलों ने हथियारों और गोला-बारूद के साथ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार सोपोर में आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने के बाद बुधवार देर रात सोपोर पुलिस ने सेना की 22 आरआर तथा सीआरपीएफ की 179 बटालियन के साथ मिलकर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने आतंकियों की पहचान इम्तियाज अहमद गनई पुत्र अब्दुल रहीम गनई और वसीम अहमद लोन पुत्र गुलाम रसूल लोन दोनों निवासी बोटिंगू सोपोर के के रूप में की है।

अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की तलाशी में इम्तियाज अहमद गनई के कब्जे से 01 पिस्तौल, 01 पिस्तौल मैगजीन, पिस्तौल के आठ राउंड और वसीम अहमद लोन के कब्जे से 01 चीनी हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि वे लश्कर के प्रतिबंधित आतंकियों के सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे और लश्कर-ए-तैयबा के सोपोर में सक्रिय लश्कर आतंकी बिलाल हमजा मीर पुत्र मोहम्मद हमजा मीर के इशारे पर सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सोपोर में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button