ताज़ा ख़बरदेश

शिवसेना में बड़े बदलाव के संकेत, उद्धव ठाकरे ने वफादारों को दी बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई। महाराष्ट्र की सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी ‘शिवसेना’ को बचाने की कवायद में जुटे हुए हैं। उद्धव ठाकरे पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से नहीं मिलने के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलने का सिलसिला तेज कर दिया है और मातोश्री के प्रति वफादारी निभाने वाले नेताओं की पदोन्नति भी दी जा रही है।

उद्धव ठाकरे के साथ हर मौके पर कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले बेटे आदित्य ठाकरे भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और प्रदेशभर में जा-जाकर धोखा देने वाले शिवसेना विधायकों का उल्लेख कर रहे हैं। साथ ही साथ एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट के बीच में वाकयुद्ध भी छिड़ा हुआ है। लेकिन इन सबसे हटकर उद्धव ठाकरे ने तीन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां का ऐलान किया था।

ऐसे में उद्धव ठाकरे के बुरे वक्त में उनके साथ डटकर पार्टी को बचाने की कवायद में जुटे अरविंद सावंत और भास्कर जाधव को पदोन्नत किया गया है। जबकि उद्धव ठाकरे ने पार्टी के दिग्गज नेता लीलाधर दाके के बेटे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

सावंत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उद्धव ठाकरे के आदेश पर अरविंद सावंत, भास्कर जाधव और पराग लीलाधर दाके को शिवसेना सचिव नियुक्त किया गया है। यह जानकारी शिवसेना के केंद्रीय कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button