खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

टीम इंडिया ने बिना ट्रॉफी के सेलिब्रेट की एशिया कप की जीत, नकवी और पाकिस्तान की हुई घनघोर बेइज्जती

भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी भिड़ंत होती है, चर्चा का दौर थमता नहीं। और यदि यह मुकाबला एशिया कप का फाइनल हो, तो सुर्खियों का बनना लाजिमी है। दुबई में खेले गए एशिया कप 2025 के खिताबी मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया। जहां मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया, वहीं मैच के बाद ट्रॉफी समारोह ने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया।

दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया। इस वजह से पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन करीब दो घंटे तक अटका रहा। नकवी लगातार भारतीय टीम का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई खिलाड़ी मंच पर नहीं आया। नकवी इंतजार करते रहे और फिर कोई ट्रॉफी ड्रेसिंग रूम के भीतर ले गया। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम मैच खत्म होने के एक घंटे बाद तक ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई। PCB चीफ नकवी अकेले खड़े होकर शर्मिंदगी झेलते रहे। इसके बाद जब पाकिस्तानी टीम बाहर आई तो भारतीय फैंस ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाए।

टीम इंडिया ने मनाया जमकर जश्न

मैच के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जश्न किसी तरह कम नहीं होने दिया। हार्दिक पांड्या ने कप्तान रोहित शर्मा की नकल करते हुए ट्रॉफी की ओर मजेदार अंदाज में वॉक किया, जिस पर पूरी टीम हंसी-ठहाकों में डूब गई। खिलाड़ी मैदान पर जमकर झूमे और जीत का पूरा आनंद लिया।

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को दिखाया आईना

खास बात यह रही कि भारतीय खिलाड़ियों ने न तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया और न ही मोहसिन नकवी से कोई औपचारिकता निभाई। यह रुख पहले से ही साफ नजर आ रहा था, क्योंकि टूर्नामेंट के दौरान पहले भी दो मौकों पर भारत-पाक मैच के बाद टीम इंडिया ने विरोधी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया था। फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर भारत ने जहां एक और एशिया कप खिताब जीतकर अपनी ताकत साबित की, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम को न केवल हार का सामना करना पड़ा बल्कि ट्रॉफी समारोह में भी भारी शर्मिंदगी की स्थिति से गुजरना पड़ा।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button