उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊसियासत-ए-यूपी

निकाय चुनाव में उतरेगी BJP, सीएम योगी के घर कोर कमेटी की बैठक में बनी रणनीति

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आवास पर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में तय हुआ कि आने वाले निकाय चुनाव पार्टी पूरे जोर-शोर से जुटेगी। पार्टी इसी महीने हर जिले में निकाय चुनाव प्रभारी और निकायों के प्रभारी नियुक्त करेगी। चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए निर्वाचक बोर्ड का गठन किया जाएगा। इन सभी का फोकस मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण पर होगा ताकि अधिकाधिक छूटे वोटरों को शामिल कराया जा सके। वहीं अगले साल फरवरी में होने वाले शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच सीटों के चुनाव में पार्टी जीती हुई सीटों पर मौजूदा चेहरों पर ही फिर दांव लगा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े को सरकार और संगठन के समन्वय से प्रभावी ढंग से मनाने का फैसला किया गया है। इन विषयों पर सोमवार की शाम मुख्यमंत्री आवास में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में चर्चा की गई। सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष के नाते इस बैठक में स्वतंत्रदेव सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि निवर्तमान अध्यक्ष की व्यवस्था जिलों की कोर कमेटी में भी है। बैठक में तय किया गया कि आगामी निकाय चुनाव के लिए परिसीमन का काम पूरा होते ही पार्टी मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में पूरी ताकत से जुटेगी। इसके लिए जल्द पदाधिकारियों की टीमें घोषित कर दी जाएंगी। सरकार-संगठन के समन्वय से मनेगा पखवाड़ा कोर कमेटी की बैठक में 17 सितंबर से दो अक्तूबर के बीच सेवा पखवाड़े के तहत होने वाले आयोजनों पर विस्तार से चर्चा की गई।

तय किया गया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की 20 साल की उपलब्धियों को सरकार और संगठन मिलकर जनता तक पहुंचाएंगे। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की दो और स्नातक क्षेत्र की तीन सीटों पर फरवरी में चुनाव होने हैं। पार्टी पुराने चेहरों पर दांव लगा सकती है। इसके अलावा परिषद की मनोनयन कोटे की छह सीटें भी कई महीने से रिक्त हैं। इन्हें पर भी चर्चा की गई।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button