उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ : आसमान में छाए काले बादल, मौसम हुआ सुहाना

लखनऊ। शनिवार से यूपी के लखनऊ समेत आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। रविवार को दोपहर बाद राजधानी में अचानक काले बादल आसमान में घिर आये। दिन में ही देर शाम का एहसास होने लगा। मौसम में आई तब्दीली से राजधानीवासी राहत महसूस कर रहे हैं। शहर के पार्क और जू समेत कई जगहों पर बच्चे मस्ती करते दिखे। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना है।

गौरतलब है कि बीते हफ्ते प्रदेश में कई स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। कुछ इलाकों में हीटवेव भी चल रही थी। बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए कई जिलों के जिला अधिकारी ने स्कूल के समय में बदलाव भी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी एक-दो दिन तक और रहेगा, जिससे उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही तेज हवा का झोंका चलता रहेगा, जिससे प्रदेशवासियों को गर्मी से हल्की राहत मिलती रहेगी।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button