उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में 16 IAS अफसरों के तबादले, नवनीत सहगल और अमित मोहन का विभाग बदला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के रिटायरमेंट के 24 घंटे  के भीतर योगी सरकार ने 16 सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। 4 साल से स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मोहन प्रसाद से महकमा छीन लिया गया।

हालांकि उन्हें अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य की जिम्मेदारी पार्थ सारथी सेन शर्मा को सौंपी गई है। वहीं नवनीत सहगल का भी विभाग छिन गया है। अब नवनीत को खेलकूद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आराधना शुक्ला को माध्यमिक शिक्षा विभाग से आयुष विभाग भेजा गया है।

इनको ये मिला विभाग

मुकेश कुमार प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को अतिरिक्त प्रभार धर्मार्थ कार्य विभाग दिया गया है। हिमांशु कुमार प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा अल्पसंख्यक कल्याण को प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग दिया गया है। पार्थ सारथी प्रतीक्षारत को प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग बनाया गया।

डॉ. हरिओम प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग दिया गया है। मोनिका एस गर्ग अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विभाग से अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग एवं मुस्लिम वर्ग विभाग बनाया गया है। महेश कुमार गुप्ता अपर मुख्य सचिव श्री राजपाल को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग दिया गया है। कल्पना प्रमुख सचिव खेलकूद एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से प्रमुख सचिव राज्यपाल बनाया गया है।

अरविंद कुमार स्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को यूपी अड्डा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेश सिंह प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य को प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं का प्रभार दिया गया है। मनोज कुमार सिंह कृषि उत्पादन आयुक्त को कृषि उत्पादन आयुक्त प्रमुख सचिव पंचायती राज एवं उद्यान खाद विभाग दिया गया है।

सुधीर महादेव सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है। संजय प्रसाद प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल सूचना एवं जनसंपर्क ग्रह गोपन वीजा पासपोर्ट एवं सतर्कता विभाग दिया गया है। दीपक कुमार प्रमुख सचिव शिक्षा बेसिक को वर्तमान पद के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आराधना शुक्ला अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग को अपर मुख्य सचिव आयुष विभाग दिया गया है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button