उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी के 55 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के शुभारंभ से वर्चुअली जुड़े। नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी है। इसमें उत्तर प्रदेश के 55 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प होना है। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के द्वारा ‘अमृत भारत स्टेशन स्कीम’ के अंतर्गत आज ₹4,355 करोड़ की लागत से ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के 55 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी गई है। इस कल्याणकारी योजना के द्वारा इन रेलवे स्टेशनों को अत्याधुनिक उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं और विश्वस्तरीय आधारभूत ढांचे से लैस करने के साथ ही उन्हें स्थानीय कला-संस्कृति के अनुरूप सुसज्जित व ‘सिटी सेंटर’ के रूप में भी विकसित किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों के ‘कायाकल्प’ को सुनिश्चित करती इस लोक-कल्याणकारी योजना के लिए सभी प्रदेश वासियों की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button