उत्तर प्रदेशहापुड़

हापुड़: बोरवेर में गिरा 6 साल का मासूम, खेलते समय हुआ हादसा; सुनाई दे रही रोने की आवाज

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सनसनीखेज घटना सामने आई है. आज यानि मंगलवार को खेलते समय एक छह साल का बच्चा 40 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा. बोरवेल में बच्चे के गिरने से उसके माता-पिता रोने-बिलखने लगे. वहीं, इस घटना की सूचना किसी ने पुलिस प्रशासन को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम बचाव में जुट गई है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने डॉक्टर और एंबुलेंस को बुलाया है.

घटना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूल गढ़ी की है. बताया जा रहा है कि बच्चा बोरवेल के अंदर फंस गया है. वह लगातार रो रहा है. उसके रोने की आवाज बोरवेल से ऊपर तक आ रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर नाराजगी जताई है. लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रशासन की घोर लापरवाही है. यह काफी दिनों से खुला पड़ा था, लेकिन नगर पालिका के किसी भी अधिकारी ने इसे ढकने की सुध नहीं ली.

वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. मोहल्ले के लोग बच्चे की सलामती की दुआ मांग रहे हैं. वहीं, बच्चे के परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है. वह रेस्क्यू टीम से बच्चे को जल्द से जल्द बाहर निकालने की गुजारिश कर रहे हैं. वहीं, रेस्क्यू टीम ऊपर से ही बच्चे से बात करने की कोशिश कर रही है.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button