ताज़ा ख़बरमनोरंजन

The Kashmir Files ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट, विवेक अग्निहोत्री बोले- देश के लिए बड़ा साल

कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को दर्शाती साल 2022 की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को बड़ी उप्लब्धि हाथ लगी है. फिल्म को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. ये फिल्म जब रिलीज हुई थी तो चर्चा में रही थी. फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. लेकिन इस कम बजट में बनी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी और सभी को चकित कर दिया था. अब फिल्म को ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है.

बता दें कि कश्मीर फाइल्स में सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया था. इसका फल उन्हें मिल रहा है. फिल्म में बेस्ट एक्टिंग कैटगरी के लिए अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार को शॉर्टलिस्ट किया गया है. एक साथ फिल्म के चार कलाकारों को शॉर्टलिस्ट करना दर्शाता है कि फिल्म में उनका प्रभाव कैसा था. विवेक ने ये खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा- ये तो अभी बस शुरुआत है. अभी काफी लंबा सफर तय करना है. इन सभी कलाकारों को अपनी ब्लेसिंग्स दें.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button