आगराउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

आगरा में बड़ा हादसा, मातम में तब्दील हुआ दुर्गा विसर्जन का जश्न, नदी में डूबे 11 लोग

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में दशहरा के अवसर पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुसियापुर गांव के डूंगरवाला स्थित उंटगन नदी (Uttang River) में विसर्जन के बाद नहाने उतरे 11 युवक गहरे पानी और तेज बहाव में डूब गए। घटना दोपहर करीब 1 से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिससे इलाके में सन्नाटा पसर गया और परिवारों में कोहराम मच गया।

दरअसल, कुसियापुर गांव के चामुंडा माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए गांव के 40-50 लोग, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे, नदी किनारे पहुंचे। महिलाएं और बच्चे किनारे रुक गए, जबकि युवक प्रतिमा को लेकर नदी के गहरे हिस्से में उतरे। विसर्जन के बाद वे नहाने लगे, तभी अचानक पैर फिसलने से 11 युवक बहाव में बह गए। ग्रामीणों के अनुसार, नदी में चेक डैम के पास पानी का स्तर अचानक बढ़ गया था, जिसकी कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी गई थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने शुरुआती बचाव किया। थाना प्रभारी मदन सिंह ने अपनी टीम के साथ नदी में छलांग लगाकर एक युवक को बाहर निकाला। एसएसआई बिजेंद्र सिंह ने भी तैराकी का सहारा लेकर मदद की। एसडीआरएफ (SDRF), पीएसी (PAC), आगरा और इटावा की गोताखोर टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर जारी रहा। अब तक 4 युवकों को बाहर निकाला गया, जिन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया। डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। एक अन्य गंभीर रूप से घायल है और इलाज जारी है। वहीं 7 युवकों की तलाश अभी भी जारी है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि दोपहर में 7-8 लोगों के डूबने की सूचना मिली थी, और गोताखोरों की टीमें पूरे प्रयास कर रही हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button