उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर-ट्राली तालाब में पलटी, 9 श्रद्धालुओं की मौत, 36 जख्मी, दो बच्चों की हालत गम्भीर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हो गया। इटौंजा में कुम्हरावां रोड पर गद्दीनपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 36 घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना पर डीएम सूर्य पाल गंगवार मौके पर पहुंचे। राम सागर मिश्र हाॅस्पिटल में भर्ती घायलों का हाल लिया। दो बच्चों  की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हादसे में घायल लोगों को तत्काल उच्चस्तरीय इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के लिए डीएम ने एसडीआरएफ की टीम बुलाई।

सीतापुर के अटरिया, टिकौली गांव से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर ग्रामीण इंटौजा स्थित उनई देवी मंदिर में कोछ भरने जा रहे थे। सीतापुर हाईवे-और कुम्हरावा रोड पर गद्दिनपुरवा के पास पीछे से आर हे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 45 लोग सवार थे। 34 लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया है। बाकी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें 9 की मौत हो गई है। डीएम सूर्यपाल सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ राहत-बचाव कार्य में लगी है।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button