उत्तर प्रदेशसीतापुर

सीतापुर में किशोरी से गैंगरेप; बकरी चराने निकली थी, खेत में घसीट ले गए तीन किशोर

सीतापुर: जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया. घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपी भी नाबालिग हैं. किशोरी बकरी चराने गई थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत की. ब्लीडिंग होने पर किशोरी को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत स्थिर है. वहीं पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है.

बताते हैं कि 11 वर्षीया किशोरी गांव के बाहर बकरियां चराने के लिए गई हुई थी. इसी दौरान गांव के तीन किशोर वहां पहुंच गए. तीनों लड़के किशोरी को पास के गन्ने के खेत में घसीट कर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इस हैवानियत से किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसे ब्लीडिंग होने लगी. किशोरी किसी तरह घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई. घरवाले गंभीर हालत में किशोरी को ले सीएचसी सिधौली पहुंचे. यहां उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल हालत स्थिर बताई जा रही है.

इधर इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है. सीओ सिधौली आलोक प्रसाद ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है और तीनों आरोपी नाबालिग हैं. कहा कि पुलिस केस दर्ज कर कार्यवाही कर रही है. इस घटना से गांव में भी हर कोई हैरान है, क्योंकि तीनों आरोपी गांव के ही हैं और नाबालिग हैं.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button