ताज़ा ख़बरदेश

आज बिहार दौरे पर राहुल गांधी, 3 रैलियों को करेंगे संबोधित, पाटलिपुत्र में तेजस्वी यादव भी होंगे साथ

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह सातवें और अंतिम फेज के चुनाव के लिए प्रचार करेंगे. कांग्रेस और आरजेडी प्रत्याशियों के पक्ष में वह तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी का यह दूसरा बिहार दौरा है. इससे पहले वह दूसरे फेज के चुनाव के लिए भागलपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं.

आज राहुल गांधी की 3 चुनावी सभा: आज राहुल गांधी का पहली चुनावी सभा पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में होगी. पटना साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार अंशुल अविजित मैदान में हैं. राहुल गांधी की दूसरी चुनावी सभा पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में होगी. जहां से आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती उम्मीदवार हैं. इसके बाद उनकी तीसरी सभा आरा लोकसभा क्षेत्र के जगदीशपुर में होगी. आरा सीट से सीपीआई माले के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं.

क्या है राहुल गांधी का शेड्यूल?: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुबह 10:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से पटना के लिए रवाना होंगे और 12:00 बजे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. 12:30 बजे से लेकर 1:30 तक राहुल गांधी बख्तियारपुर के खुसरूपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 2:00 बजे से लेकर 3:00 तक पालीगंज के कृषि फार्म में राहुल गांधी की चुनावी सभा होगी और फिर 3:20 बजे जगदीशपुर के लिए रवाना होंगे. 3:30 से लेकर 4:30 तक राहुल गांधी जगदीशपुर में चुनावी सभा करेंगे और फिर 5:00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 5:15 बजे राहुल गांधी पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

अब तक राहुल की सिर्फ एक रैली: बिहार में छह चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है लेकिन राहुल गांधी अब तक सिर्फ एक बार प्रचार करने आए हैं. उन्होंने 20 अप्रैल को भागलपुर में एक मात्र चुनावी रैली को संबोधित किया है. जहां से अजीत शर्मा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. इस सभा में राहुल के साथ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद रहे थे.

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button