उत्तर प्रदेशप्रयागराजबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में प्रबल इंजन के बाद अब सिंगल इंजन… सपा के नए पोस्टर से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए स्थानीय नेता पोस्टर और होर्डिंग के जरिये वरिष्ठ नेताओं के सामने नंबर बढ़ाने में लग गये हैं। इसी कड़ी में संगम नगरी प्रयागराज में आज समाजवादी पार्टी के नेता तारिक सईद अज्जू ने कानपुर हाईवे पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के नजदीक एक होर्डिंग लगवाई है। इस होर्डिंग में भाजपा की डबल इंजन सरकार को चुनौती देते हुए अखिलेश यादव को सिंगल इंजन और सुपर इंजन की सरकार बताया गया है।

पोस्टर में सबसे ऊपर सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीर है। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ खुद होर्डिंग लगाने वाले नेता तारिक सईद अज्जू ने अपनी तस्वीर लगा रखी है। होर्डिंग के जरिए यह संदेश दिया गया है कि “फिर से चलेगी समृद्धि की बाजार जब 2027 में आएगी पीडीए सरकार।”

सपा नेता तारिक सईद अज्जू ने पीडीए की नई परिभाषा में प्रगतिशील, दूरदर्शी और अमन पसंद बताया है।होर्डिंग में एक ट्रेन बनी हुई है जिस ट्रेन को चलाने वाले ड्राइवर के रूप में अखिलेश यादव का कार्टून बना हुआ है। इस ट्रेन पर समाजवादी पार्टी एक इंजन मजबूत इंजन लिखा हुआ है। यह होर्डिंग राजनीतिक हलकों में चर्चा का सबक बना हुआ है। सपा नेता तारिक सईद अज्जू मुंडेरा मंडी में आढ़त के बड़े कारोबारी हैं। इसके साथ ही वह 261 शहर पश्चिमी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट के दौड़ में भी शामिल हैं।

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button