अयोध्याउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

अखिलेश यादव भी जाएंगे अयोध्या, कहा- 22 जनवरी को नहीं इस दिन दर्शन के लिए आऊंगा

अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं। हजारों लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है। कई लोग इसमें शामिल हो रहे हैं और कई नहीं भी हो रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने से कांग्रेस आलाकमान ने इनकार कर दिया है। वहीं अब इस कार्यक्रम में शामिल होने या ना होने को लेकर अखिलेश यादव ने भी स्थिति साफ़ कर दी है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय को लिखे एक पत्र में अखिलेश यादव ने कहा कि वह प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करने आएंगे। अपने खत में उन्होंने निमंत्रण मिलने के लिए धन्यवाद कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो। वह अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम के बाद दर्शनार्थी बनकर आएंगे।

पहले निमंत्रण ना मिलने की कही थी बात

वहीं इससे पहले शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें निमंत्रण नहीं मिला। अखिलेश यादव ने बताया कि उन्हें अयोध्या में होने जा रहे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही कोरियर से मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण कोरियर से भेजा गया है तो उसकी रसीद उन्हें दिखा दी जाये, ताकि यह पता चल सके कि निमंत्रण सही पते पर ही भेजा गया है या नहीं।

VHP के अध्यक्ष ने दिखाई रसीद

इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अलोक कुमार ने कहा कि अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा है कि उनको अयोध्या के श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण अभी नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनको निमंत्रण पत्र के डिस्पैच होने के नंबर इत्यादि मिल जाए तो वह निमंत्रण को दिखवा लेंगे। इसके बाद अलोक कुमार ने स्पीड पोस्ट से निमंत्रण भेजे जाने की रसीद सोशल मीडिया पर भी साझा की।

‘बीजेपी के लोग अन्य लोगों को अपमानित करने का काम करते हैं’

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किये जाने के सवाल पर कहा, “बीजेपी के लोग अन्य लोगों को अपमानित करने का काम करते हैं। मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला हैं । जब हम कोई कार्यक्रम करते हैं तो अपने परिचित को ही निमंत्रण देते हैं। हम किसी राह चलते को निमंत्रण नहीं देते। हमें कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है।” इस पर एक पत्रकार ने कहा कि सपा प्रमुख को निमंत्रण कोरियर से भेजा गया है। इस पर अखिलेश ने कहा, ”अब यह बात सामने आ रही हैं कि मुझे कोरियर से निमंत्रण भेजा गया हैं । मैं कहता हूं कि आप मुझे कोरियर की रसीद दिलवा दो ताकि हम पता कर लें कि निमंत्रण हमारे ही पते पर आ रहा है या किसी दूसरे पते पर जा रहा है।’’

Aina Today

Aina Today न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button